फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: शहर में अतिक्रमण पर गरजे बुलडोजर

Thu, 02 Apr 2026 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
अतिक्रमण पर चला बुलडोजर।
विज्ञापन
सीतापुर। शहर में कैप्टन मनोज पांडेय चौक पर बुधवार को एक साथ आठ बुलडोजर गरजे। सुबह पांच बजे से शुरू हुआ अभियान करीब 12 घंटे तक चला। चौराहे से 150 मीटर तक चारों ओर किया गया अतिक्रमण ढहा दिया गया। मंडी पुलिस चौकी, आठ मकानों का आंशिक हिस्सा, मजार व कब्रिस्तान की बाउंड्रीवॉल तोड़ दी गई। इस दौरान एडीएम, सिटी मजिस्ट्रेट समेत कई प्रशासनिक अफसर, पुलिस व पीएसी के जवान मुस्तैद रहे। पूरे दिन अफरातफरी का माहौल बना रहा।
विज्ञापन


जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर शहर के चयनित पांच चौराहों का सौंदर्यीकरण मेट्रो सिटी की तर्ज पर कराने की कवायद में जुटे हैं। इसके लिए सबसे पहले कैप्टन मनोज पांडेय चौक पर कवायद शुरू की गई। पहले नाप-जोख करते हुए लाल निशान लगाए गए। इसके बाद अतिक्रमण की जद में आने वाले भवन स्वामियों को नोटिस दिया गया। पिछले दिनों चौराहे के निकट बने 25 साल पुराने दुर्गा माता मंदिर को विस्थापित किया गया था।

बुधवार सुबह पांच बजे प्रशासनिक अमला, पालिका व पुलिस के अधिकारी तथा पीएसी बल की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाने पहुंचा। सबसे पहले मंडी पुलिस चौकी ढहाई गई। इसके बाद अभियान को गति देने के लिए आठ बुलडोजर लगा दिए गए। चौराहे से 150 मीटर के दायरे में आने वाले सभी अवैध निर्माण को तोड़ दिया गया। आठ मकानों का आंशिक हिस्सा, मजार व कब्रिस्तान की बाउंड्रीवॉल तोड़ी गई। कई दुकानें भी ढहाई गईं। अभियान के दौरान कुछ दुकानदारों ने विरोध भी दर्ज कराया पर अभियान नहीं थमा। शाम पांच बजे तक बुलडोजर गरजते रहे। एडीएम नीतीश कुमार सिंह ने बताया कि अवैध निर्माण के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें