फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: भवन निर्माण पर पड़ा असर, बाजार में कम पहुंचे वाहन

Wed, 03 Jan 2024 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। ट्रक की हड़ताल का असर भवन निर्माण सामग्री पर भी पड़ने लगा है। मंगलवार को बाजार में मौरंग-बालू व गिट्टी से लदे कम ट्रक पहुंचे। कई लोगों के आर्डर कैंसिल कर दिए गए। व्यापारियों का कहना है दो दिन का स्टॉक बचा है। अगर हड़ताल बढ़ी तो इनके दामों में इजाफा हो जाएगा।
विज्ञापन

जिले में हमीरपुर, बांदा व झांसी से मौरंग भरे ट्रक रोजाना आते हैं। इसके अलावा गिट्टी व बालू से लदे ट्रक की रोजाना डिमांड है। अगर शहर की बात की जाए तो मौरंग मंडी में करीब 20 ट्रक पहुंचते थे।
हड़ताल की वजह से मंगलवार को केवल पांच ट्रक ही आए। इससे कई व्यापारियों को माल नहीं मिल सका। इसी तरह कई व्यापारियों के बाहर से लगे सरिया व सीमेंट के आर्डर कैंसिल कर दिए गए। बिल्डिंग मैटेरियल का कारोबार करने वाले रवि वर्मा बताते हैं कि अभी कोई खास असर नहीं पड़ा है। व्यापारियों के पास माल मौजूद है।
विज्ञापन

अगर दो से तीन दिन तक हड़ताल आगे बढ़ी तो जरूर हालात खराब होंगे। मंगलवार को पहले की तरह मौरंग 150 से 165 रुपये प्रति क्विंटल, बालू 70-80 व सरिया 5800 रुपये क्विंटल तक बिकी। अगर माल नहीं आया तो इनके भाव में 20 से 30 फीसदी तक बढ़ोतरी हो सकती है। एक अन्य व्यापारी प्रशांत ने बताया कि दो ट्रक सरिया का आर्डर था। लेकिन माल नहीं आ सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें