फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: स्वास्थ्य- मुंशीगंज व अर्जुनपुर में बनेगा पीएचसी

Wed, 03 Jan 2024 12:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। शहर की स्वास्थ्य सेवाएं और बेहतर होंगी। शहर के मुंशीगंज व खैराबाद के अर्जुनपुर में पीएचसी बनेंगी। शासन स्तर से स्वीकृति मिल गई है। इससे मरीजों को अब सीएचसी पर सामान्य उपचार के लिए निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। शहर में पीएचसी की संख्या बढ़कर पांच हो जाएगी।
विज्ञापन

शहर में अभी तक इस्माइलपुर, सदर बाजार व इस्माइलपुर में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हैं। इनके जरिए मरीजों को सेवाएं दी जा रही हैं। मरीजों की जरूरत के अनुसार उन्हें जिला अस्पताल व पीएचसी पर निर्भर रहना पड़ता है। नजदीक में कोई स्वास्थ्य केंद्र न होने से मरीजों को काफी दिक्कतें आती थी। इस पर स्वास्थ्य विभाग ने मुंशीगंज व अर्जुनपुर में पीएचसी बनाने का प्रस्ताव भेजा था। इस पर शासन ने सहमति दे दी है। जल्द ही इनके निर्माण की कवायद प्रारंभ होगी।

जांच व इलाज दोनों की रहेगी सुविधा
प्रत्येक पीएचसी पर एक चिकित्सक, एक फार्मासिस्ट, एक वार्ड ब्वॉय और एक सफाई कर्मचारी सहित चार लोगों की तैनाती होगी। इसके अलावा सामान्य जांच की सुविधा मिलेगी। मरीजों को निशुल्क दवाएं दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिली है मंजूरी
दो नई पीएचसी को मंजूरी मिली है। इनके जरिए आस-पड़ोस के गांवों के लोगों को अब दूर नहीं जाना पड़ेगा। जल्द ही इनके निर्माण कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा।
डॉ. हरपाल सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें