अस्पताल के भवन का निरीक्षण करते प्रभारी मंत्री।
सीतापुर। प्रभारी मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने शुक्रवार को सिविल लाइन क्षेत्र में निर्माणाधीन जिला चिकित्सालय परिसर का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों व उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जिला चिकित्सालय भवन का निर्माण निर्धारित मानकों व गुणवत्ता के अनुरूप समय पर किया जाए।
जिला चिकित्सालय का नया भवन लगभग पांच एकड़ भूमि पर बन रहा है। भवन तीन मंजिला होगा। भवन के प्रथम तल पर ओपीडी, द्वितीय तल पर विभिन्न जांच सुविधाएं व तृतीय तल पर मरीजों को भर्ती करने की समुचित व्यवस्था की जाएगी।
मंत्री ने कहा कि चिकित्सालय भवन का निर्माण समय के भीतर पूरा किया जाए। मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने क्रिटिकल केयर यूनिट का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि नेशनल हाईवे से क्रिटिकल केयर यूनिट तक मरीजों के त्वरित व सुगम आवागमन के लिए मार्ग निर्माण का प्रस्ताव शीघ्र भेजा जाए। निरीक्षण के दौरान डीएम डॉ. राजागणपति आर, जिलाध्यक्ष भाजपा राजेश शुक्ला, अपर जिलाधिकारी नीतीश कुमार सिंह व सीएमओ डॉ. सुरेश कुमार मौजूद रहे।
अस्पताल के भवन का निरीक्षण करते प्रभारी मंत्री।
अस्पताल के भवन का निरीक्षण करते प्रभारी मंत्री।