फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठप हुई बीएसएनल सेवा, उपभोक्ता परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। जिले में बीएसएनएल सेवा का हाल बुरा है। आए दिन इंटरनेट ठप होने से लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ा। तमाम शिकायतों के बाद भी व्यवस्था पटरी पर नहीं आ रही है। इसका खामियाजा बीएसएनएल के उपभोक्ताओं को उठाना पड़ रहा है। एक बार फिर 21 घंटे तक इंटरनेट सेवा बंद रहने से लोगों को समस्या का सामना करना पड़ा। टीडीएम दूर संचार निगम लिमिटेड मुुकेश गुप्ता ने बताया कि केबल नुचने से समस्या आ गई थी। अब सेवा बहाल हो चुकी है।
विज्ञापन

बीएसएनएल दफ्तर से लेकर करीब 150 मीटर तक केबल नुचने से शुक्रवार शाम से लेकर शनिवार तक सेवा प्रभावित हुई। दोपहर बाद सेवा बहाल हो सकी। जिले में बीएसएनएल ब्रॉडबैंड का हाल दिन पर दिन बुरा होता जा रहा है। शायद ही ऐसा कोई सप्ताह गुजरे, जब बीएसएनएल की फाइबर ऑप्टिकल की सेवा उपभोक्ताओं को रुलाती न हो। इंटरनेट बंद होते ही नेट के सहारे ही काम करने वाले दफ्तरों में हड़कंप मच जाता है। वजह, सारा काम इंटरनेट पर ही टिका हुआ है।
ऐसे में सेवा बंद होते ही उपभोक्ता बीएसएनएल के जिम्मेदारों से संपर्क करना शुरू करते हैं और शिकायतें करते हैं। कुछ ही देर में उपभोक्ताओं की शिकायतों की झड़ी लग जाती है। ऐसा अक्सर ही होता है, लेकिन जिम्मेदार भी मजबूरी का हवाला देकर उपभोक्ताओं को आश्वासन के झुनझुना थमा देते हैं। एक बार फिर ऐसा ही हुआ। शुक्रवार शाम अचानक चार बजे पूरे शहर की इंटनरनेट सेवा बंद हो गई। काम कर रहे लोगों ने नेट बंद होते ही बीएसएनएल से संपर्क किया।
विज्ञापन

बताया गया कि कोई बड़ी फाल्ट हो गई है। दिखवाया जा रहा है, लेकिन समय लगेगा। इंटरनेट सेवा बहाल होने के इंतजार शाम से लेकर रात हो गई, लेकिन खामी पकड़ में नहीं है। ऐसे में उपभोक्ताओं ने किसी तरह से काम निपटाया। शनिवार की सुबह भी समस्या बरकरार रही। इंटरनेट नहीं चलने पर फिर से संपर्क किया गया। बीएसएनएल के कर्मियों ने बताया कि, बीएसएनएल दफ्तर के सामने से लेकर करीब 150 मीटर तक केबल को ही ट्रक नोचते हुए चला गया, इससे इंटरनेट बंद हुआ है। सही करने के लिए कर्मी लगे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें