फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: भाइयों ने ही खेत में की थी बहन की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Fri, 27 Mar 2026 09:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। मछरेहटा निवासी युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने मृतका के दोनों भाइयों महानंद व शिवाकांत को गिरफ्तार कर हत्याकांड के खुलासे का दावा किया है। पुलिस के मुताबिक दोनों भाइयों ने अपनी बहन की हत्या करने की बात को स्वीकार किया है। पूछताछ के बाद आरोपियों को जेल भेज दिया। आरोपियों ने बताया कि बहन मोनिका अक्सर फोन पर देर तक बातचीत करती थी। इसे लेकर होने वाले विवाद के कारण ही उन्होंने बहन की हत्या कर दी।
विज्ञापन


इलाके के लौली पुलिया पर बुधवार सुबह मछरेहटा के सतनपुर निवासी मोनिका (20) का शव मिला था। पुलिस ने युवती की मां रजनी की तहरीर पर मृतका के छोटे भाई महानंद पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू की थी।
परिजनों ने पुलिस को गुमराह करने के लिए बताया था कि युवती दिल्ली में काम करती थी। दिल्ली जाने के लिए वह संदना आई थी। इसके बाद उन्हें पता नहीं चला कि उसके साथ क्या हुआ। पुलिस की जांच में आरोपी भाई की लोकेशन घटनास्थल के आसपास ही मिली। इसके साथ ही घटनास्थल से मिले कुछ अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस की जांच मृतका के भाइयों तक सिमट गई।
विज्ञापन



थानाध्यक्ष अरविंद कटियार ने बताया कि महानंद व शिवाकांत दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों के पास से आला कत्ल बेलचा व बाइक भी बरामद की गई है। पूछताछ में आरोपियों ने यह बात कबूल की कि उन्होंने ही मोनिका की हत्या की। मोनिका को मछरेहटा इलाके में स्थित एक खेत में मारा गया। इसके बाद शव को पुलिया के पास लाकर फेंक दिया गया।



मोनिका के गर्भवती होने की बात से अनजान थे भाई

पूछताछ में सामने आया है कि आरोपियों को इस बात का अंदाजा नहीं था कि उनकी बहन गर्भवती थी। एएसपी दक्षिणी दुर्गेश ने बताया कि आरोपियों ने इस बात को स्वीकार किया कि मोनिका अक्सर फोन पर बात करती थी। दोनों भाई उसको रोकते थे लेकिन वह नहीं मानती थी। इसी लेकर होने वाले विवाद के कारण ही उन्होंने अपनी बहन की हत्या कर दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें