फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रॉडबैंड सेवाएं ठप,लोग परेशान

Fri, 26 Jun 2015 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पिसावां में एक सप्ताह से एक्सचेंज में तकनीकी खराबी के कारण ब्रॉडबैंड सेवाएं बंद हो गई है। जिसके कारण जनसेवा केंद्र, ब्लॉक मुख्यालय व सीएचसी पर कार्य प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन


किसानों को निवास प्रमाणपत्रों सहित खसरा खतौनी के लिए मुसीबतें उठानी पड़ रही है। वहीं कई बार केंद्र संचालकों व आवेदकों के बीच झगड़े तक की नौबत आ जाती है।

कस्बे में एक्सचेंज से 16 ब्रॉडबैंड कनेक्शन दिए गए हैं। जिनमें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, पशु चिकित्सालय, ब्लॉक मुख्यालय, जनसुविधा केंद्र, सहज केंद्र, बैंक, आधार केंद्र आदि शामिल है।
विज्ञापन


इन केंद्रों पर रोजाना सैकड़ो जरूरतमदों की भीड़ उमड़ती है। लेकिन पिछले एक सप्ताह से इन केंद्रों पर काम ठप पड़ा है। कारण यह है एक्सचेंज में तकनीकी खराबी आ गई है।

जिसकी वजह से सेवाएं मिलना बंद हो गई है। लोगों की शिकायत के बावजूद इसे दुरुस्त नहीं कराया जा सका है। इससे किसानों को आय, जाति, निवास, खसरा, खतौनी सहित अन्य कागजात नहीं मिल पा रहे हैं।

वहीं ब्लॉक मुख्यालय का कार्य बाधित होने से मनरेगा का काम प्रभावित हो रहा है। सबसे अधिक दिक्कते विद्यार्थियों को उठानी पड़ती है। विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति मे प्रमाणपत्र लगाने होते है। समय से न मिल पाने के कारण उनका आवेदन प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें