फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: ब्रिटिश काल का पुल क्षतिग्रस्त, वाहनों का आवागमन जारी

Fri, 07 Feb 2025 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
लहरपुर। क्षेत्र के मेंहदीपुरवा गांव स्थित ब्रिटिशकालीन बनईरामा बड़ी नहर का पुल क्षतिग्रस्त हो गया है। करीब नब्बे वर्ष पूर्व बने इस पुल में बड़ी-बड़ी दरारें पड़ गई हैं। वहीं, इस स्थिति के बाद भी वाहनों का आवागमन जारी है। इससे हादसे का अंदेशा बना हुआ है। नहर विभाग और लोक निर्माण विभाग एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप कर रहे हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि लहरपुर, खैराबाद व सीतापुर जाने वाले मार्ग पर बने इस पुल की हालत दयनीय है। इसके बावजूद प्रतिदिन सैंकड़ाें की संख्या में छोटे-बड़े वाहन इस पुल से गुजरते हैं। ग्रामीणों के अनुसार इस पुल की कभी मरम्मत नहीं हुई है। अब पुल के दोनों तरह बड़ी-बड़ी दरारें पड़ गई हैं।
यह पुल शारदा सहायक नहर खीरी ब्रांच के ऊपर ग्राम मेहंदी पुरवा के पास बना है। ग्रामीण अतहर, रामनरेश, ललित, रामजीवन, समीउल्ला, लवकुश गुप्ता, इमामूद्दीन व अन्य ने प्राथमिकता के आधार पर नया पुल बनाने या इसी पुल को दुरुस्त कराए जाने की मांग की।
विज्ञापन

जल्द होगा पुल का निर्माण
सिंचाई विभाग के अवर अभियंता शिव प्रताप यादव ने बताया कि इस पुल का निर्माण पीडब्ल्यूडी के द्वारा कराया जाएगा। इस पर अवर अभियंता लोक निर्माण विभाग अभय सिंह ने बताया कि सिंचाई विभाग से एनओसी मांगी गई थी। उन्होंने आपत्तियां लगा दीं। अब उनके द्वारा लगाई गई आपत्तियों का निस्तारण कर फिर से एन ओ सी मांगी गई है। एनओसी मिलते ही पुल निर्माण की कार्य योजना बनाकर निर्माण की प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें