फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: शादी से लौट रहे दुल्हन के चाचा व भाई की सड़क हादसे में मौत

Sun, 22 Feb 2026 12:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
मृतक राजेंद्र प्रसाद।
विज्ञापन
जहांगीराबाद। वैवाहिक कार्यक्रम से घर लौटते समय सड़क हादसे में दुल्हन के चाचा व भाई की शुक्रवार देर रात मौत हो गई। दोनों एक ही बाइक पर सवार थे। खबर मिलते ही शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। इंस्पेक्टर बिसवां राम राघव सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन


सदरपुर के छठवान गांव निवासी हरिनाम वर्मा की पुत्री का विवाह शुक्रवार को रामपुर कलां के विजया मैरिज लॉन में था। समारोह में शामिल होने के लिए वधू के चचेरे चाचा छठवान निवासी राजेंद्र प्रसाद वर्मा (60) और रिश्ते के भाई जयपाल वर्मा (50) आए थे। देर रात घर की सुरक्षा का हवाला देकर राजेंद्र अपने भतीजे जयपाल के साथ बाइक से घर जा रहे थे। बाइक जयपाल चला रहे थे।
बिसवां-महमूदाबाद मार्ग पर दोनों बिसवां के मोचखुर्द गांव के पास चार पहिया वाहन की चपेट में आ गए। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने सीएचसी बिसवां पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित किया। इंस्पेक्टर बिसवां ने बताया कि शवों को देखने से लग रहा है कि चार पहिया वाहन दोनों को रौंदते हुए निकला है।
विज्ञापन


द्वारचार के लिए बढ़ रही थी बरात, तभी आई मनहूस खबर...
तिलक चढ़ने के बाद बरात द्वारचार के लिए गेस्ट हाउस की ओर बढ़ रही थी। इसी बीच परिजनों को हादसे की जानकारी मिली। इस पर शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। राजेंद्र के तीन और जयपाल के दो पुत्र हैं।

तिलक चढ़ाकर लौट रहे दो भाइयों की हादसे में मौत


गोंदलामऊ। संदना में सिधौली-मिश्रिख मार्ग पर शुक्रवार देर रात तिलक चढ़ाकर लौट रहे बाइक सवार दो भाइयाें की अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से मौत हो गई। पुलिस वाहन का पता लगाने में जुटी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि बाइक सवार युवक हेलमेट नहीं लगाए थे। सिर पर गंभीर चोटें लगने से जान नहीं बच सकी।



कमलापुर के खरगापुर गांव निवासी कौशल (20) शुक्रवार को अपनी चचेरी बहन का तिलक चढ़ाने संदना के नगवा जयराम गांव गए थे। तिलक कार्यक्रम के बाद कौशल रामकोेट के रस्यौरा निवासी अपने ममेरे भाई करन (20) के साथ गांव लौट रहे थे। तभी संदना में पूर्णागिरी धर्मकांटे के पास उनकी बाइक एक वाहन की चपेट में आ गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। थानाध्यक्ष संदना अरविंद कुमार कटियार ने बताया कि आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

मृतक राजेंद्र प्रसाद।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें