फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
तंबौर ( सीतापुर)। थाना क्षेत्र में एक विवाहिता का शव सोमवार को संदिग्ध हालात में फंदे पर लटका मिला। मृतका के मायके वाले पति पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

तंबौर इलाके के ड्योढ़ी डीह गांव निवासी अलीमा (26) पत्नी अलाउद्दीन का सोमवार की सुबह करीब नौ बजे शव घर के अंदर संदिग्ध हालात में फंदे पर लटका मिला। जिसके बाद लोगों ने पुलिस व मृतका के मायके वालों को सूचना दी।
घटना की खबर पाकर तंबौर इलाके के दुबई गांव से पहुंचे मृतका के पिता नासिर अली का कहना है कि उनका दामाद दूसरी शादी करना चाहता था, जिसके चलते उसने पुत्री की हत्या कर दी।
विज्ञापन

इस बाबत अभी तक कोई केस दर्ज नहीं हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इंस्पेक्टर एसके सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें