कमलापुर (सीतापुर)। महोली में जमीन के विवाद को लेकर रविवार को ईंट-पत्थर चले। गांव निवासी अभय मिश्र उर्फ बटन्नू के मुताबिक उन्होंने एक प्लाट लुधौरी गांव के पास चंदेहरा रोड पर खरीदा था।
विज्ञापन
सुरेश आदि से उसका विवाद चल रहा था। इसी के चलते दोनों पक्षों में कहासुनी हुई। फिर ईंट-पत्थर चले। ईंट लगने से अभय घायल हो गए। थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।