फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: पानी निकालने के विवाद में चले ईंट-पत्थर, दो घायल

Wed, 14 Jan 2026 12:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। मछरेहटा के सड़िला गांव में मंगलवार सुबह दो पक्षों में विवाद के बाद जमकर मारपीट हुई। लाठी डंडे व ईंट पत्थर चले। मारपीट में दो लोग बुरी तरह से घायल हो गए। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


सड़िला निवासी सोबरन के अनुसार मंगलवार सुबह पड़ोसी मनोज की पत्नी ने उनके दरवाजे के सामने कई बाल्टी पानी डाल दिया। उनके मना करने पर राम प्रताप, सूरज, हरिकिशन, सुभाष धारदार हथियार लेकर मौके पर आ गए। आरोपियों ने पीड़ित के भाई प्रहलाद पर जानलेवा हमला कर दिया।
पीड़ित अपने भाई को बचाने के लिए पहुंचे तो आरोपियों ने उनके सिर पर बांका मार दिया। पीड़ित अपने भाई के साथ बचाव के लिए घर के अंदर भाग गए। उन्होंने दरवाजा बंदकर लिया।
विज्ञापन


आरोपियों ने तब तक दरवाजा तोड़ दिया। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर आ गए। गांव पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। वहां से सोबरन व प्रहलाद को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष प्रभात गुप्ता ने बताया कि पानी के बहाव को लेकर विवाद हुआ था। दोनों पक्षों की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें