फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: पेड़ से टकराई कार बाल-बाल बचे सवार

Wed, 14 Jan 2026 12:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त हुई कार।
विज्ञापन
सीतापुर। रामकोट के मधुवन विहार पुलिस चौकी के पास सोमवार देर रात एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार सवार लोग बाल-बाल बच गए। हालांकि उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार सवार लोग बाराबंकी जिले के देवा शरीफ जा रहे थे।
विज्ञापन


श्रीनगर के बाबापुरा निवासी आसिफ अब्दुल्ला (30) अपने रिश्तेदार मोहम्मद इकबाल (38) के साथ वाहन संख्या जेके 01 बी ए 9435 से जम्मू-कश्मीर से देवा जा रहे थे। उनके साथ चल रही दूसरी कार में भी कुछ रिश्तेदार व परिचित बैठे थे।
मधुवन विहार चौकी के पास कार चला रहे आसिफ को अचानक झपकी आ गई। इस वजह से तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई और सड़क किनारे खड्ड में पलट गई। नेशनल हाईवे पर हुए हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि कार सवार सुरक्षित रहे। पुलिस के अनुसार कार की गति काफी तेज थी। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें