फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur: ब्रजेश पाठक ने घर-घर जाकर खटखटाई कुंडी, SIR फॉर्म भरने की अपील की; ब्लॉक प्रमुख के निधन पर जताया शोक

Fri, 05 Dec 2025 05:47 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर

सार

सीतापुर में ब्रजेश पाठक ने घर-घर जाकर कुंडी खटखटाई। लोगों से एसआईआर फॉर्म भरने की अपील की। साथ ही एसआईआर के कार्यों की समीक्षा की। इसके अलावा वह मुनींद्र अवस्थी के घर पहुंचे। ब्लॉक प्रमुख नमिता अवस्थी के निधन पर शोक व्यक्त किया।
विज्ञापन
सीतापुर पहुंचे उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के सीतापुर पहुंचे उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला व विधायकों ने उनकी अगवानी की। वह सबसे पहले मल्हुई स्थित जिला भाजपा कार्यालय पहुंचे। वहां एसआईआर के कार्यों की समीक्षा की। 

विज्ञापन


इस दौरान डिप्टी सीएम ने कहा कि सीतापुर में 90 फीसदी से अधिक कार्य पूरा हो चुका है। इसके लिए भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता को बधाई देता हूं। जिन लोगों ने इसका फॉर्म नहीं भरा है, उनसे फॉर्म भरने की अपील की।

डिप्टी सीएम ने कुंडी खटकाकर लोगों से की अपील

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने एसआईआर को लेकर घर-घर जाकर जनसंपर्क किया। उन्होंने लोगों से फॉर्म भरने की अपील की। इस दौरान उनके साथ ढोल नगाड़े बजते रहे। कार्यकर्ताओं ने घुसपैठिए वापस हों के नारे लगाए। 

इसके अलावा उपमुख्यमंत्री जिले के विजयलक्ष्मीनगर स्थित मुनींद्र अवस्थी के घर पहुंचे। ब्लॉक प्रमुख नमिता अवस्थी के निधन पर शोक व्यक्त किया। परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें