फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: एफसीआई के क्रय केंद्र पर धान खरीद ठप

Fri, 05 Dec 2025 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटवाधाम। दरियाबाद ब्लॉक के खजुरी स्थित भारतीय खाद्य निगम के धान क्रय केंद्र पर पहले से खरीदे गए धान की उठान न होने के कारण खरीद पूरी तरह से ठप हो गई है। किसानों को बड़ी राहत देने के लिए यह केंद्र खोला गया था, लेकिन अब खरीद रुक जाने से किसान मुश्किल में हैं।
विज्ञापन

केंद्र पर अभी तक मात्र 12 सौ क्विंटल धान की खरीद हो पाई है। यह सारा धान टीन शेड के नीचे डंप पड़ा है और अब क्रय केंद्र पर धान रखने की जगह नहीं बची है। धान की तौल कराने के लिए किसान लगातार केंद्र के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन खरीद शुरू नहीं हो पा रही है। क्रय केंद्र के एसके पांडेय ने बताया कि खरीदे गए धान की उठान के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें