कोतवाली क्षेत्र में ब्वॉयफ्रेंड ने एक छात्रा के साथ दुराचार किया। किशोरी उसके बहकावे में आकर नीलगांव फन स्पॉट चली गई थी। एक किशोरी (14) पैंतेपुर के एक प्राइवेट स्कूल में कक्षा-आठ की छात्रा है।
करीब के ही एक विद्यालय में क्षेत्र के ग्राम केशरवारा निवासी नाबालिग छात्र हाईस्कूल की पढ़ाई कर रहा है। स्कूल आने-जाने के दौरान आरोपी छात्र ने किशोरी को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया।
जिसके बाद 29 जुलाई को आफताब किशोरी को अटरिया क्षेत्र के नीलगांव फन स्पॉट ले गया। यहां उसने किशोरी को दबोचकर जान से मारने की धमकी देते हुए दुष्कर्म किया। इसके बाद किशोरी को मुंह न खोलने की धमकी देता हुआ मौके से भाग गया। घटना के बाद देर रात को किशोरी घर पहुंची और आपबीती बताई।
जिसके बाद परिवारीजन किशोरी को लेकर कोतवाली पहुंचे। कोतवाली प्रभारी रघुवीर सिंह ने बताया कि पीड़ित परिवार की तहरीर पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।