सीतापुर। अयोध्या में 13 दिसंबर से प्रस्तावित 52वीं उत्तर प्रदेश राज्य सीनियर महिला व पुरुष कबड्डी चैंपियनशिप 2025-26 में पहली बार सीतापुर कबड्डी एसोसिएशन की टीमें भी अपना दम दिखाने के लिए हिस्सेदारी करेगी। प्रतियोगिता का आयोजन अयोध्या स्थित आचार्य नरेंद्र कृषि यूनिवर्सिटी कुमारगंज में होगा। शुक्रवार को जिले की महिला व पुरुष टीमें अयोध्या के लिए रवाना होंगी।
सीतापुर कबड्डी एसोसिएशन के सचिव शराफत अली ने बताया कि 21 नवंबर को उत्तर प्रदेश कबड्डी एसोसिएशन ने सीतापुर एसोसिएशन को मान्यता दी गई है। रविवार को तरण ताल स्टेडियम में कबड़्डी टीमों के लिए महिला व पुरुष खिलाड़ियों का ट्रायल लिया गया। इसके बाद बेहतर प्रदर्शन के आधार पर 16-16 खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित किया गया। जिला कबड्डी एसोसिएशन न होने के कारण कबड्डी खिलाड़ी अभी तक इस तरह की चैंपियनशिप में हिस्सेदारी न हीं कर पा रहे थे।
महिला कबड्डी टीम में प्रियंका सोनू, प्रियंका राठौर, अनामिका, अल्फिया, रिया कनौजिया, अंजली, शांभवी, अज़्जका बानो, दीक्षा सहित अन्य खिलाड़ी शामिल हैं।