फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: 1.57 करोड़ से लगेंगी गांवों में हाईमास्ट लाइटें

Fri, 12 Dec 2025 12:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। गांव क्षेत्र को रोशनी से जगमग बनाने के लिए 90 हाईमास्ट लाइटें लगाई जाएंगी। इसके लिए दो विधायकों ने अपनी निधि से हाईमास्ट लाइट लगाने का प्रस्ताव मुख्य विकास अधिकारी को भेजा है। इसके आधार पर जिला ग्राम्य विकास अभिकरण की ओर से आगे की प्रक्रिया शुरू की गई है।
विज्ञापन

सदर विधायक, नगर विकास राज्य मंत्री राकेश राठौर गुरु की ओर से अपने आवास पर जनमिलन कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। इस दौरान ग्रामीणों ने गांव में प्रकाश की पर्याप्त व्यवस्था न हाेने की परेशानी बताई थी। इसका संज्ञान लेते हुए उन्होंने संबंधित स्थलों पर हाईमास्ट लाइट लगाए जाने के लिए मुख्य विकास अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या को एक प्रस्ताव भेजा है। उन्होंने अपनी निधि से 40 हाईमास्ट लाइट क्षेत्र में लगवाने की संस्तुति की है।
इसी तरह हरगांव विधायक, कारागार राज्य मंत्री सुरेश राही ने क्षेत्र की जनता की सुविधा के लिए 50 हाईमास्ट लाइटें लगाने का प्रस्ताव भेजा है। एक लाइट की लागत करीब 1.75 लाख रुपये है। हाईमास्ट लाइट लगाने के लिए ग्राम्य विकास अभिकरण की ओर से कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

संख्या सहायक संजय निगम ने बताया कि कार्यदायी संस्था से स्टीमेट बनवाने और विद्युत विभाग से एनओसी प्राप्त करने प्रक्रिया पूरी करने के बाद कर हाईमास्ट लाइटें लगवाने का काम शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें