फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: कॉलेज में दोबारा होगी बोरिंग दिया जाएगा उबला पानी

Wed, 14 Jan 2026 12:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। रेउसा के कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की छात्राएं दूषित पानी पीने की वजह से बीमार हुई थीं। प्रयोगशाला से आई जांच रिपोर्ट में पानी दूषित मिला है। इस पर अब बालिकाओं को उबालकर गर्म पानी पिलाया जाएगा। साथ ही परिसर में गहरी बोरिंग करवाई जाएगी।
विज्ञापन


12 दिसंबर को विद्यालय की 14 छात्राएं बीमार हो गई थीं। पेट में दर्द के साथ ही छात्राओं को उल्टी-दस्त की शिकायत हो गई थी। जिलाधिकारी के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने आरओ व टंकी के पानी का नमूना लिया गया था। प्रयोगशाला से आई जांच रिपोर्ट में पानी प्रदूषित मिला है।
पानी में खतरनाक स्तर पर ई-कोलाई बैक्टीरिया मिला है। सीएमएस जिला अस्पताल के डॉ. इंदर सिंह ने बताया इसकी वजह से पेट संबंधी दिक्कत उत्पन्न हो जाती है। अब इस समस्या को दूर किया जाएगा। विद्यालय में गहरी बोरिंग करवाई जाएगी। बालिकाओं को अब पानी उबाल कर पानी पिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें