लहरपुर। तहसील प्रशासन ने मंगलवार को ओवरलोड वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया। अभियान के तहत टीम ने 21 वाहनों को जब्त किया। इसमें लकड़ी लदी सात ट्रैक्टर-ट्रॉली, एक डीसीएम, एक ट्रक समेत नौ वाहन पकड़े।
इसके साथ ही बालू से लदे तीन ट्रक, गिट्टी से लदे तीन ट्रक व मौरंग से लदे पांच ट्रकों के खिलाफ की गई है। सभी वाहनों को तहसील व कोतवाली परिसर में खड़ा करा दिया गया है। एसडीएम आकांक्षा गौतम ने बताया कि विधिक कार्रवाई की जा रही है।