फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: बोलेरो खड्ड में पलटी, बीमार बुजुर्ग की मौत, छह घायल

Mon, 14 Sep 2026 01:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। खैराबाद में विसवां-खैराबाद मार्ग पर सिपाह मोड़ के पास रविवार देर रात एक बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड्ड में पलट गई। हादसे में वाहन सवार छह लोग घायल हो गए, जबकि एक बुजुर्ग की मौत हो गई। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन


बताया गया कि सकरन क्षेत्र के सरैया कला निवासी बाबूराम (70) की तबीयत खराब थी। परिजन उन्हें इलाज के लिए बोलेरो से सीतापुर जिला अस्पताल लेकर जा रहे थे। विसवां-खैराबाद मार्ग पर सिपाह मोड़ के निकट अचानक बोलेरो अनियंत्रित हो गई और खड्ड में जाकर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

इसी दौरान गश्त कर रही पुलिस मौके पर पहुंची और बोलेरो में सवार चालक समेत सात लोगों को बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने बाबूराम को मृत घोषित कर दिया। वहीं छह घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन



एसओ अनिल कुमार सिंह ने बताया कि वाहन अनियंत्रित होकर खड्ड में गिरने से हादसा हुआ है। हादसे में एक बुजुर्ग की मौत हुई है, जबकि छह लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें