फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: कंपोजिट विद्यालय में मिली शिक्षक की लाश, एक दिन पहले हुई थी बर्खास्तगी; माना गया था फर्जी टीचर

Fri, 06 Feb 2026 07:32 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर

सार

सीतापुर में कंपोजिट विद्यालय में शिक्षक की लाश मिली। एक दिन पहले इनकी बर्खास्तगी हुई थी। इन्हें फर्जी टीचर माना गया था। आगे पढ़ें पूरा मामला...
विज्ञापन
Anuj Crime - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के सीतापुर में बिसवां क्षेत्र के भागीपुर स्थित कंपोजिट विद्यालय में तैनात एक सहायक अध्यापक का शव शुक्रवार को विद्यालय परिसर में मिला। वह विद्यालय में ही रहते थे। 05 फरवरी को उन्हें सेवा समाप्ति का नोटिस मिला था। उन्हें फर्जी शिक्षक माना गया था। 

विज्ञापन


मूल रूप से आगरा निवासी दारा सिंह (41) पुत्र नथी सिंह जुलाई 2024 से कंपोजिट विद्यालय, भागीपुर में सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत थे। लेकिन, उनके दस्तावेज सत्यापित नहीं हो पाए थे। इस कारण उन्हें अभी तक वेतन भी नहीं मिला था। 5 फरवरी को उनकी सेवा समाप्ति का नोटिस भी जारी किया गया था। 

बताया जा रहा है कि वह विद्यालय परिसर में ही रात में रुकते थे। सूचना मिलते ही बिसवां पुलिस मौके पर पहुंची। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण करके साक्ष्य संकलित किए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। फिलहाल मौत के कारणों की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें