सीतापुर में एक निजी कंपनी के कर्मी का शव काली पन्नी में लिपटा मिला। वह बहराइच का रहने वाला था। लखनऊ में नौकरी करता था। यहां उसका शव कैसे पहुंचा? घटना के पीछे क्या कारण है? पुलिस इन सबकी जांच कर रही है।
यूपी के सीतापुर में शुक्रवार को एक युवक का शव काली पन्नी लिपटा सड़क किनारे पड़ा मिला है। लोगों ने देखा तो रुक गए। कुछ ही समय में मौके पर भीड़ जुट गई। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने मौका मुआयना करके घटना की जानकारी ली। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
घटना बिसवां कोतवाली क्षेत्र के कोटरा पुल के पास की है। मृतक की पहचान बहराइच के मोतीपुर थाना क्षेत्र के लोधनपुरवा निवासी दामोदर (35) के रूप में हुई है। फिलहाल उसके शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले हैं। बताया गया कि वह लखनऊ की एक निजी कंपनी में काम करता था। एक पुलिस टीम जांच के लिए लखनऊ में युवक के कार्यस्थल भेजी गई है।