फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: लापता बहनों में से एक का शव मिला, दूसरे की तलाश

Sat, 04 Jan 2025 11:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
शीतल की फाइल फोटो।
विज्ञापन
सीतापुर (मानपुर)। 10 दिनों से लापता हरगांव निवासी एक छात्रा का शव शनिवार को घाटमपुर के पास माइनर से बरामद हुआ। वह अपनी छोटी बहन के साथ लापता हो गई थी। छोटी बहन का अब तक पता नहीं चला है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन

हरगांव के राजेपुर निवासी शीतल (9) गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में कक्षा तीन की छात्रा थी। प्रधानाध्यापक मदन लाल गौतम के मुताबिक शीतल अपनी बहन स्वीटी (5) और मां के साथ 25 दिसंबर को गौरियाझाल जाने के लिए निकली थी। प्रधानाध्यापक ने बताया कि शीतल की मां मानसिक रूप से बीमार हैं। मां ने गौरियाझाल पहुंचकर बताया था कि शीतल और स्वीटी नहर में गिर गईं हैं। तब से पुलिस ने दोनों बच्चियों की तलाश कर रही थी।
थानाध्यक्ष दिलीप चौबे ने बताया कि शनिवार को शारदा सहायक खीरी ब्रांच में घाटमपुर के पास ग्रामीणों ने एक शव देखा। शव मुख्य नहर से बिसवां की तरफ निकली माइनर के स्केप (पानी के बहाव को नियंत्रित करने वाले पटरे) में अटका था। राजेपुर से आए परिजनों ने शव की पहचान शीतल के रूप में की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि शीतल की बहन स्वीटी का अब तक पता नहीं चल सका है। माइनर को खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें