यूपी के सीतापुर में मंगलवार को देवस्थान के पास स्थित कुंए के समीप एक नवजात का शव मिला। खबर फैली तो मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। शव को कब्जे में लिया है।
विज्ञापन
घटना इमलिया सुल्तानपुर थाना क्षेत्र के नौवा महमूदपुर के मजरा हाता के पास की है। मौके पर मौजूद लोगों में कई तरह की चर्चाएं हैं। इंस्पेक्टर शैलेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि नवजात को किसने फेंका है? इसकी जांच की जा रही है।