फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: केले के खेत में मिला लापता बालक, सीनियर छात्र पर पीटकर फेंकने का आरोप

Tue, 25 Mar 2025 11:31 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर

सार

सीतापुर में लापता पांच वर्षीय बालक केले के खेत में बने एक गड्ढे में मिला। बेटे के मिलने के बाद घरवालों ने राहत की सांस ली। इससे पहले उनका बुरा हाल था। सीनियर छात्र पर बालक को पीटकर फेंकने का आरोप है। पुलिस जांच कर रही है। 
विज्ञापन
घरवालों के साथ बालक उत्कर्ष - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के सीतापुर में सोमवार की शाम से लापता बालक देर रात केले के खेत में मिला। पुलिस ने इसे बरामद किया। बेटा मिलने के बाद घरवालों की जान में जान आई। बताया गया कि उसके सीनियर छात्र ने उसे पीटकर खेत में फेंक दिया था। 

विज्ञापन


मामला कोतवाली महमूदाबाद के बहरवा गांव का है। गांव निवासी सूरज का बेटा उत्कर्ष (5) सोमवार की शाम करीब 5 बजे लापता हो गया। इस पर पिता सूरज व घरवालों ने तलाश शुरू की। साथ ही इसकी जानकारी पुलिस को दी। देर रात दरियापुर गांव में शिवबालक के केले के खेत में बने गड्ढे में पुलिसकर्मियों को बालक मिला। 

पूछने पर बालक ने बताया कि उसके स्कूल में पढ़ने वाला 10 वर्षीय सीनियर छात्र उसे बुलाकर ले गया था। उसने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर उसकी पिटाई की। इसके बाद केले के खेत में बने गड्ढे में फेंक दिया। आरोपी छात्र खेत मालिक शिवबालक का ही बेटा बताया जा रहा है। 
विज्ञापन


पिता सूरज ने बताया कि उनके बेटे को आरोपी छात्र अक्सर स्कूल में पीटता रहता है। टीचर या घरवालों ने कभी डांटा नहीं। इसलिए उसका हौसला बढ़ता गया। अब हम थाने में तहरीर देंगे। 
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें