सीतापुर में पहले प्रेमी की लाश मिली, फिर कुछ ही घंटों में शादीशुदा प्रेमिका ने जान दे दी। पूरा मामला रिश्तों की उलझन में उलझा है। आगे पढ़ें पूरी खबर...
यूपी के सीतापुर में प्रेम-प्रसंग से जुड़ा एक बेहद दुखद मामला सामने आया है। यहां 12 घंटे के भीतर युवक और शादीशुदा महिला की मौत से गांव में सनसनी फैल गई। दोनों के बीच करीबी संबंध थे। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
घटना पिसावां क्षेत्र के ढखिया कला गांव की है। बताया गया कि गांव निवासी गोधन का पुत्र मंजेश (20) शुक्रवार देर शाम अपने कमरे में मृत अवस्था में मिला। पिता गोधन ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल की जांच की और जरूरी साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन
इसी बीच शनिवार सुबह गांव से दूसरी घटना की सूचना मिली। इंद्रपाल की पत्नी रिंकी (37) ने अपनी जान दे दी। पति ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की है।
बताया जा रहा है कि मंजेश और पिंकी के बीच नजदीकी संबंध थे। महिला कुछ समय मंजेश के साथ रहने के बाद हाल ही में अपने पहले पति के पास लौट आई थी। इसके बाद दोनों घटनाएं सामने आई हैं। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
थानाध्यक्ष प्रभात का कहना है कि दोनों मामलों की अलग-अलग परिस्थितियों में जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही घटना की वास्तविक वजह पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।