फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: चारपाई पर मिला मासूम बच्ची का शव, पिता पर हत्या का संदेह

Sun, 15 Nov 2026 12:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर मथुरा। रामपुर मथुरा के ग्राम भिस्टा में शुक्रवार रात छह वर्षीय बच्ची का शव घर के अंदर चारपाई पर संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। मृतका की मां चांदनी ने अपने पति मनोज पर बेटी का गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
विज्ञापन

भिस्टा निवासी मनोज की शादी वर्ष 2020 में बहराइच निवासी चांदनी से हुई थी। दंपती की छह वर्षीय बेटी अनन्या और डेढ़ वर्षीय पुत्री भुमियां थीं। पति से विवाद के चलते चांदनी कई दिनों से अपने मायके बहराइच के सिरौली कलां गांव में रह रही थीं। वह दोनों बेटियों को भी अपने साथ ले गई थीं। अनन्या के नाना अमित लाल व मां के ने बताया कि करीब 109 दिन पहले मनोज ससुराल आया था। यहां से रात के अंधेरे में वह अनन्या को अपने साथ उठा ले गया था जिसके बाद से अनन्या अपने पिता के साथ ही रह रही थी।
शुक्रवार को मनोज अपने कुछ रिश्तेदारों और साथियों के साथ ससुराल गए थे। यहां पत्नी को विदा कराने की मांग की लेकिन मौजूदा हाल को देखते हुए अमित लाल ने बेटी छोटी व नातिन को भेजने से मना कर दिया था। आरोप है कि मनोज शुक्रवार को भी नशे की हालात में उनके घर पहुंचा था और आए दिन शराब का सेवन कर पत्नी से झगड़ा करता था। बहराइच से लौटने के बाद रात में मनोज अपनी बेटी के साथ लेट गया था। रात में परिवार के लोगों को अनन्या की मौत की जानकारी हुई। इसके बाद रात करीब दो बजे फोन कर मां चांदनी व अन्य लोगों को सूचना दी गई। चांदनी ने अपने पति पर गला दबाकर बेटी की हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन

नाना के अनुसार अनन्या के गले में निशान भी थे। घटना की सूचना पर पुलिस ने जांच की। हालांकि अभी परिजनों की तरफ से इस मामले में कोई लिखित तहरीर नहीं दी गई है। घटना के बाद से मृतका के माता-पिता के अलावा बाबा रामविजय, दादी ज्ञाना और चाचा का रो-रोकर बुरा हाल है।सीओ महमूदाबाद कपूर कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। गर्दन पर किसी प्रकार के कोई निशान नहीं मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें