फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: तालाब में उतराता मिला मजदूर का शव

Mon, 02 Nov 2026 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
खैराबाद। खैराबाद के गंगापुर उल्फतराय गांव में सोमवार सुबह तालाब में मजदूर सूरज (30) का शव उतराता मिला। वह रविवार शाम घर से एक अंतिम संस्कार में शामिल होने की बात कहकर निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। परिजन नहाने के दौरान डूबने की आशंका जता रहे हैं। सीओ सिटी विनय कुमार यादव ने बताया कि परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाया है। विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

सूरज मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करते थे। भाई राजेश के अनुसार सूरज रविवार शाम करीब चार बजे अपनी पत्नी कांती से गांव के ही मौजीराम के अंतिम संस्कार में शामिल होने की बात कहकर घर से निकले थे। काफी देर तक वापस न आने पर परिवार के लोगों ने तलाश शुरू की। सुबह ग्रामीणों ने तालाब के किनारे कपड़े पड़े दिखे। इसके बाद तालाब में देखा गया तो वहां सूरज का शव उतरा रहा था।
पुलिस ने आशंका जताई कि नहाने के दौरान तालाब में डूबने से सूरज की मौत हो गई होगी। फिलहाल परिजनों की ओर से कोई आरोप-प्रत्यारोप नहीं लगाया जा रहा है। सूरज की मौत के बाद परिवार के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। मृतक अपने पीछे नौ वर्षीय बेटी शिवानी, छह वर्षीय बेटे शिवा, चार वर्षीय बेटे शिवांश और एक वर्षीय बेटी शिवांकी को छोड़ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें