सिधौली (सीतापुर)। खेत की रखवाली करने गए युवक का शव संदिग्ध अवस्था में फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सिधौली कोतवाली क्षेत्र के कटसरैंया निवासी रंजीत (18) पुत्र देशराज गुरुवार की रात गांव के बाहर फसल की रखवाली करने गया था।
सुबह जब ग्रामीण उधर शौच के लिए निकले तो रंजीत का शव संदिग्ध हालात में फंदे पर लटका मिला। घटना के कारणों का पता नहीं चल सका। कोतवाल अनिल कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही मौके पर जाकर जांच की गई है।
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिवारीजनों ने कोई आरोप नहीं लगाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जांच कर कार्रवाई की जाएगी।