फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर के करीब संचालित केमिकल फैक्ट्री सील

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। शहर के करीब औद्योगिक क्षेत्र में संचालित मेसर्स लक्ष्मी आर्गेनिक प्राइवेट लिमिटेड फैक्टरी में एसडीएम सदर व उद्योग केंद्र के उपआयुक्त ने छापा मारा। जिसमें तमाम खामियां मिलीं। छापे में एक तो फैक्टरी में मानक पूरे नहीं थे, दूसरे संचालक से टीम ने कागजात मांगे तो वह कोई भी दस्तावेज नहीं दिखा सका।
विज्ञापन

यही नहीं अफसरों को जांच के दौरान फैक्टरी से बड़ी मात्रा में कई तरह के रसायन मिले हैं। इस पर एसडीएम ने फैक्टरी को सीज कर दिया। साथ ही एसडीएम ने कई विभागों के विशेषज्ञों से जांच की संस्तुति करते हुए डीएम को पत्र लिखा है।
शहर की सीमा से सटे मलुही स्थित औद्योगिक क्षेत्र में मेसर्स लक्ष्मी आर्गेनिक प्राइवेट लिमिटेड फैक्टरी पिछले 25 साल से संचालित है। इसमें एसिड (तेजाब) का निर्माण किया जाता है। कई तरह के केमिकलों को मिक्स कर यहां एसिड बनाया जाता है। जिला हरदोई के संडीला से यहां केमिकल आता है।
विज्ञापन

गुरुवार को बिसवां क्षेत्र अंतर्गत जलालपुर गांव के करीब एक केमिकल फैक्टरी में जहरीली गैस रिसाव से पास की दरी फैक्टरी में रहने वाले चौकीदार के परिवार समेत सात लोगों की मौत के बाद जागे जिला प्रशासन ने मेसर्स लक्ष्मी आर्गेनिक प्राइवेट लिमिटेड फैक्टरी में जांच-पड़ताल की तो यहां हो रहा गोलमाल सामने आ गया। एसडीएम सदर ने फैक्टरी मालिक प्रताप नारायण गुप्ता से संबंधित दस्तावेज मांगे लेकिन वह कोई अभिलेख प्रस्तुत नहीं कर सका।
फैक्टरी में बड़े पैमाने पर कई तरह के रसायन पाए गए हैं। बताया जाता है कि यहां एसिड बनाया जाता है। एसिड की सप्लाई सीतापुर के अलावा आसपास के जिलों में होती है। अभिलेख नहीं दिखा पाने पर एसडीएम सदर ने फैक्टरी को सील कर दिया है। फैक्टरी की जांच जीएम डीआईसी, डिप्टी कमिश्रर व्यापार कर तथा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से कराए जाने की संस्तुति करते हुए डीएम को पत्र भेजा है।
एसडीएम सदर अमित भट्ट ने बताया कि मेसर्स लक्ष्मी आर्गेनिक फैक्टरी बिजवार में काफी मात्रा में रसायन मिला है। मालिक द्वारा कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाने पर फैक्टरी को सील कर दिया गया है। कई विभागों को जांच की संस्तुति करते हुए डीएम को पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें