फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: दुपट्टे से लटके मिले युवक-युवती के शव

Sun, 21 Jun 2026 12:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
प्रियवंश व रजनी की फाइल फोटो।
विज्ञापन
संदना। नैमिषारण्य के रामपुर खेवटा गांव से करीब तीन सौ मीटर दूर आम के बाग में शनिवार सुबह एक युवक व एक युवती के शव दुपट्टे से पेड़ पर बंधे फंदों से लटके मिले। युवती की मांग में सिंदूर भरा मिला। मौके पर शृंगार का सामान बिखरा मिला है। एएसपी दुर्गेश सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया दोनों के बीच प्रेम संबंध की बात पता चली है। गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन


गांव निवासी प्रियवंश (22) और रजनी (19) के शव शनिवार सुबह उनके घरों से करीब तीन सौ मीटर दूर बाग में पेड़ से लटके मिले। ग्रामीणों के अनुसार दोनों के बीच लगभग तीन वर्ष से प्रेम संबंध थे। पुलिस की जांच में पता चला कि शुक्रवार देर रात करीब दो बजे दोनों अपने-अपने घरों से निकलकर बाग में पहुंचे। शनिवार सुबह उनके शव एक ही पेड़ पर फंदे से लटके मिले।
परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के अनुसार रजनी ने शृंगार किया था। उनकी मांग में सिंदूर और माथे पर बिंदी लगी थी। पेड़ के चारों ओर पैर के निशान और सिंदूर बिखरा मिला। आसपास ही शृंगार का सामान बिखरा मिला है। ग्रामीणों के अनुसार दोनों ने आत्महत्या से पहले पेड़ के फेरे लेकर प्रतीकात्मक विवाह किया होगा। इसके बाद दुपट्टे में दो फंदे बनाकर फांसी लगा ली।
विज्ञापन

एएसपी दुर्गेश सिंह ने बताया कि फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य संकलन किया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजनों व ग्रामीणों के बयान दर्ज किए गए हैं। पोस्टमार्टम व फोरेंसिक रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।


नवंबर में होनी थी रजनी की शादी
ग्रामीणों के अनुसार रजनी का विवाह तय हो चुका था। छह फरवरी को उनका तिलक चढ़ चुका था। नवंबर में उनकी शादी होनी थी। वहीं, प्रियवंश दिल्ली में रहकर काम करते थे। करीब दो माह से वह गांव में ही रह रहे थे। चर्चा है कि रजनी की शादी तय होने से दोनों मानसिक दबाव में थे।

प्रियवंश व रजनी की फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें