सदरपुर इलाके में शारदा सहायक नहर में नवजात के शव उतराते मिलने के बाद जांच करती पुलिस। संवाद
सदरपुर। सरैंया गांव के पास शारदा सहायक नहर में बृहस्पतिवार को दो नवजात के शव उतराते मिले। सूचना पर पुलिस ने उन्हें नहर से निकलवाया। पुलिस इनके परिवार के बारे में पता करने में जुटी है।
थानाध्यक्ष मुकेश वर्मा ने बताया कि शारदा सहायक नहर के पुल के नीचे छिछले पानी में ग्रामीणों ने दो नवजात बच्चों के शव उतराते देखे। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से दोनों नवजात के शव पानी से निकाले। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। बताया कि इनके परिजनों की जानकारी की जा रही है। विधिक कार्रवाई की जाएगी।