फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौका नदी में पलटी नाव, डूबने से किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रेउसा (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में रविवार की देर शाम खेत की रखवाली कर रहे एक किसान की चौका नदी में नाव पलटने से डूबकर मौत हो गई। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है। मृतक के परिजनों ने अस्पताल में समय से इलाज न मिलने का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन

रेउसा इलाके के भीरी निवासी आरिफ (50) गांव के पश्चिम नाव से चौका नदी पार कर खेत की रखवाली करने गया था। बताया जाता है कि कुछ देर बाद के पड़ोसी निवासी अमीन भी अपने खेत की रखवाली पहुंचा। उसने नदी के उस पार खड़े होकर आरिफ से नाव के जरिए खेत तक पहुंचाने में मदद मांगी।
रविवार की शाम को आरिफ नाव लेकर नदी के दूसरी छोर पर खड़े युवक को लेने के लिए जा रहा था, इस बीच अचानक नाव का संतुलन बिगड़ने से वह पलट गई, इससे किसान नदी में डूब गया। घटना को देख किसान की पत्नी और अन्य लोग मौके पर मदद के लिए पहुंचे। काफी प्रयास के बाद किसान को नदी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी हालत गंभीर हो चुकी थी।
विज्ञापन

नाजुक हालत में किसान को अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन उसकी रास्ते में ही मौत हो गई। रेउसा सीएचसी पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, मृतक के परिजनों का कहना है कि अस्पताल में समय से इलाज नहीं मिला, इससे उसकी मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें