फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा : पांच केंद्रों पर आज से शुरू होगा मूल्यांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। यूपी बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन सोमवार से शुरू होगा। पांच केंद्रों पर उत्तर पुस्तिकाएं जांची जाएगी। सुबह शिक्षकों के साथ केंद्र व्यवस्थापक बैठक कर मूल्यांकन की बारीकियां बताएंगे। उसके बाद दोपहर से मूल्यांकन कार्य शुरू होगा। रविवार को डीआईओएस ने पांच केंद्रों का भ्रमण कर तैयारियां को परखा।
विज्ञापन

सोमवार से माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य शुरू हो रहा है। जिले में इस बार पांच मूल्यांकन केंद्रों पर 251329 उत्तर पुस्तिकाएं जांची जाएगी। मूल्यांकन कार्य की जिम्मेदारी 143 उप प्रधान परीक्षक व 1374 परीक्षकों को दी गई है। राजकीय इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट की 58066 उत्तर पुस्तिकाएं जांची जाएगी।
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में हाईस्कूल की 58380 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन होगा। म्युनिसिपल इंटर कॉलेज में हाईस्कूल की 46258 उत्तर पुस्तिकाएं जांची जाएगी। आरएमपी इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट की 51625 उत्तर पुस्तिकाओं की जांच होगी। इसके अलावा हिन्दू कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज में हाईस्कूल की 37000 उत्तर पुस्तिकाएं जांची जाएगी। राजकीय इंटर कॉलेज में 35 उप प्रधान परीक्षक व 289 परीक्षक लगाए गए है।
विज्ञापन

जीजीआईसी में 41 उप प्रधान परीक्षक व 417 परीक्षकों को जिम्मेदारी दी गई है। म्युनिसिपल इंटर कॉलेज में 15 उप प्रधान परीक्षक व 151 परीक्षक की तैनाती की गई है। आरएमपी इंटर कॉलेज में 24 उप प्रधान परीक्षक व 237 परीक्षक लगाए गए है। हिन्दू कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज में मूल्यांकन का जिम्मा 28 उप प्रधान परीक्षक व 280 परीक्षकों को दिया गया है।
यह सभी उप प्रधान परीक्षक व परीक्षकों ने मूल्यांकन केंद्रों पर अपनी आमद दर्ज करा दी है। रविवार को डीआईओएस ने मूल्यांकन केंद्रों का भ्रमण कर केंद्र व्यवस्थापकों से बातचीत की। उन्हें सुबह निर्धारित समय के अनुसार मूल्यांकन शुरू कराने की हिदायत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें