फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब से नहीं, बीमारी से हुई किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संदना (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में खेत देखकर लौटे एक किसान की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतक की पत्नी ने शराब पीने से मौत होने की बात कही है, जबकि पुलिस व आबकारी विभाग इससे इंकार कर रहा है। मृतक के पोस्टमार्टम से बीमारी से मौत होने की बात सामने आई है। पुलिस में मुताबिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

संदना थाना क्षेत्र के गंगोय गांव निवासी सर्वेश सिंह (38) पुत्र पुतान सिंह शनिवार की सुबह अपने बिस्तर पर संदिग्ध हालात में मृत पाया गया। मृतक की पत्नी अंतिमा सिंह के मुताबिक देर रात पति लौटे तो वे शराब पीए थे। रात में उनको उलटियां होने लगी, सुबह पति मृत मिले। मृतक के भाई रत्नेश सिंह ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार को उसका भाई खेत देखने गया था।
लौट कर खाना खा कर सो गया। सुबह उसकी पत्नी अंतिमा सिंह को वह मृत मिला। घटना को लेकर गांव में चर्चा थी कि सर्वेश सिंह की मौत कच्ची शराब पीने से हुई है। जानकारी पर पुलिस व आबकारी विभाग में हड़कंप मच गया। पुलिस व आबकारी विभाग के अधिकारियों ने जांच पड़ताल के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम में बीमारी के कारण सर्वेश सिंह की मौत की पुष्टि हुई है। पोस्टमार्टम करने वाले चिकित्सक डॉ. अभय स्वरूप के मुताबिक मौत बीमारी से हुई है, उसके फेफडे़ में इंफ्शन था। एएसपी महेंद्र सिंह चौहान का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सर्वेश की मौत बीमारी से होना निकला है।
शराब की वजह से नहीं हुई मौत
जिला आबकारी अधिकारी सुनील दुबे का कहना है कि सर्वेश सिंह की शराब के कारण मौत की सूचना मिली थी। मौके पर जाकर जांच पड़ताल की गई तो पता चला कि उसकी मौत बीमारी से हुई है। गांव व आसपास जांच भी कराई गई। कहीं शराब बनते व बिकते नहीं पाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें