फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुजी, पास कर दें मिलेगा मुंह मांगा इनाम

Sat, 06 May 2017 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
परीक्षा देती छात्राएं।
विज्ञापन
मूल्यांकन के दौरान बोर्ड कॉपियों में नोट भी मिल रहे हैं। परीक्षार्थी कॉपियों में नोट रखने के साथ पास करने की अपील भी कर रहे हैं। कॉपियों पर लिखी अपील को पढ़कर मूल्यांकन में लगे अध्यापक भी हैरान हैं। वहीं उत्तर पुस्तिकाओं में मिली रकम से चाय-नाश्ते का लुत्फ उठाया जा रहा है। 
विज्ञापन


राजकीय बालिका इंटर कॉलेज पर हाईस्कूल की उत्तर पुस्तिकाएं जांची जा रही हैं। पूर्वांचल इलाके के एक विद्यार्थी ने अपनी अंग्रेजी की उत्तर पुस्तिका में सौ का नोट नत्थी कर दिया। उसने नोट को इस तरह से चिपका दिया कि उसे आसानी से छुड़ाया भी नहीं जा सका।

शनिवार को मूल्यांकन के समय यह नोट देखकर गुरुजी भौचक रह गए। विद्यार्थी ने लिखा कि गुरुजी पढ़ाई के साथ घर के अन्य काम भी करता हूं। इस वजह से ज्यादा पढ़ाई नहीं कर सका। इसलिए एडवांस तौर पर कुछ रकम दे रहा हूं।
विज्ञापन


अगर आप ने पास कर दिया तो मेरी तरफ से आपको मुंह मांगा इनाम मिलेगा। उसने कॉपी में अपना मोबाइल नंब भी लिख दिया है। उसने कॉपी में लिखा कि गुरुजी इस नंबर पर आप फोन कर देना और मैं आपसे मिल लूंगा।

प्लीज, पास जरूर कर देना। वही एक परीक्षक ने बताया उत्तर पुस्तिकाओ में अब तक सौ से पांच सौ तक के नोट निकल चुके हैं। इससे सेंटर पर चाय नाश्ते का इंतजाम हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें