फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: बीएलओ घर-घर जाकर करेंगे गणना और सर्वेक्षण

Fri, 01 Aug 2025 11:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को त्रिस्तरीय पंचायतों के सामान्य चुनाव के तहत मतदाता सूचियों के वृहद पुनरीक्षण को लेकर बैठक हुई। इसमें जिलाधिकारी अभिषेक आनंद ने आयोग के निर्देशों का पालन करने की नसीहत दी। डीएम ने बताया कि 19 अगस्त से 22 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकेंगे। 23 से 29 सितंबर तक आवेदन पत्रों की घर-घर जांच की जाएगी।
विज्ञापन


उप निर्वाचन की तैयारियों की जिलाधिकारी ने की समीक्षा
जिलाधिकारी अभिषेक आनंद ने मिश्रिख एवं महमूदाबाद नगर पालिका के निर्वाचन की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि आयोग के निर्देशानुसार समस्त तैयारियां पूरी कर ली जाएं। रूटचार्ट की सभी अधिकारी व्यक्तिगत रूप से जांच कर आख्या दें। समय से वाहनों का प्रबंध सुनिश्चित किया जाए। मतदान स्थलों पर समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं और स्ट्रांग रूम मानकों के अनुरूप बनाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें