सीतापुर। जीआईसी मैदान पर चल रहे मिनी टीपीएल के 10वें लीग मैच में ब्लैक पैंथर्स ने सुपर किंग्स को 9 विकेट से हराकर एकतरफा जीत दर्ज की। ब्लैक पैंथर्स टीम के कप्तान अनूप राठौर ने टॉस जीतकर किंग्स के कप्तान शरद दीक्षित को बैटिंग के लिए आमंत्रित किया।
पूरी टीम सिर्फ 69 रन में आउट हो गई। पैंथर्स की तरफ से शानदार गेंदबाजी करते हुए राजेश मलिक और मोहम्मद फाइक ने 3-3 विकेट व मनीष मौर्या ने 2 विकेट लिए। आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम पैंथर्स के बल्लेबाज मनीष मौर्या ने 3 चौके और 6 छक्के लगाते हुए 13 गेंद में 39 रन, विक्रांत 16 रन और अभिषेक मिश्रा ने 12 रन बनाए।
पैंथर्स ने सिर्फ 21 गेंद में ही मैच जीत लिया। प्राथमिक विद्यालय गोवर्धनपुर के प्रधानाध्यापक महेंद्र सिंह ने मनीष मौर्या को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।