फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: भाजपाइयों ने नैमिषारण्य में की घाट आरती

Fri, 23 May 2025 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। नैमिषारण्य स्थित घाट पर शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला ने कार्यकर्ताओं के साथ महारानी अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के तहत घाट आरती की।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सनातन हमारा सम्मान है। रानी अहिल्याबाई होल्कर हमारे सनातन की गौरव हैं। घाट आरती करते हुए हम सब उनको याद कर रहे हैं। बताया कि 31 मई तक उनकी स्मृति में 300वीं जयंती पर विशेष कार्यक्रम आयोजित कर उनको श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
भारत की बालिकाओं व मातृ शक्ति को माता अहिल्याबाई होल्कर से प्रेरणा लेकर सनातन और भारत की संस्कृति को विश्व गौरव दिलाना है। इस अवसर पर मिश्रिख विधायक रामकृष्ण भार्गव, रोहित सिंह, अजय भार्गव सहित पार्टी के पदाधिकारी कार्यकर्ता व समर्थक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें