फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: कुत्ते को बचाने के प्रयास में फिसली बाइक, सिपाही की मौत

Wed, 11 Nov 2026 12:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। सकरन थाने में तैनात सिपाही की सोमवार दोपहर सड़क हादसे में मौत हो गई। कानपुर देहात जिले के जाजमऊ निवासी ऋषि कुमार (32) वर्ष 2020 बैच के सिपाही थे। सकरन थाने में यूपी-112 में उनकी तैनाती थी। सोमवार दोपहर ड्यूटी पूरी करने के बाद वह बाइक से लौट रहे थे। बिसवां के कोटरा पुल के पास अचानक उनकी बाइक के सामने एक कुत्ता आ गया। उसे बचाने के प्रयास में ऋषि की बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। सिर पर हेलमेट न लगाए होने की वजह से वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

उन्हें सीएचसी बिसवां से जिला अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार ऋषि कुमार परिवार के इकलौते बेटे थे। उनकी एक बहन है। वर्ष 2023 में उनका विवाह हुआ था। उनका एक बेटा है। सीओ हर्षित कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद सम्मान के साथ शव को उनके आवास के लिए रवाना किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें