रेउसा (सीतापुर)। सीतारामपुरवा के पास मंगलवार को एक कार से बाइक सवार युवक टकरा गया। हादसे में उसकी मौत हो गई। देर शाम पत्नी ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
थानगांव के गवलोककोंडर मजरा लालापुरवा निवासी सुमेरी (45) अपनी पत्नी सुग्गा (40) के साथ बाइक से सदरपुर थाने के कटरा शेखपुर से वापस घर जा रहे थे। बिसवां-रेउसा मार्ग पर सीतारामपुरवा के निकट रेउसा से बिसवां जा रही कार से उनकी बाइक टकरा गई।
इसके बाद चालक कार लेकर मौके से भाग गया। स्थानीय लोगों व पुलिस की मदद से दोनों को सीएचसी रेउसा ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने सुमेरी को मृत घोषित कर दिया। सुग्गा को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। यहां देर रात महिला ने भी दम तोड़ दिया।
खबर पाकर सांसद राकेश राठौर अस्पताल पहुंचे उन्होंने शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी। थानाध्यक्ष हनुमंत लाल तिवारी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।