फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: कार की चपेट में आकर बाइक सवार युवक घायल

Fri, 20 Jun 2025 11:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
महोली। हाईवे पर कैमा मोड़ के पास तहसील से घर जा रहा बाइक सवार शुक्रवार को एक कार की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस वाहन की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

बोझवा गांव निवासी गुरु दयाल मौर्या (50) शुक्रवार को किसी काम से तहसील आया था। दोपहर में अपनी बाइक से घर जा रहा था। तभी बाईपास पर कैमा मोड़ के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी।
टक्कर लगते ही गुरुदयाल बाइक समेत गिर गया। हादसे के बाद कार सवार वाहन समेत मौके से भाग गया। कोतवाली पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से बाइक सवार को सीएचसी में भर्ती कराया। वहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस जांच के बाद टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें