फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिवाइडर से टकराकर बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सिधौली (सीतापुर)। कोतवाली इलाके में बीती रात एक तेज रफ्तार बाइक हाईवे पर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में लखीमपुर खीरी जिले के एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी जख्मी हो गया। उसका सीएचसी सिधौली में इलाज चल रहा है। पुलिस का कहना है कि मामले में कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

जिला लखीमपुर खीरी इलाके के फूलबेहड़ थाना क्षेत्र के लकहापुर निवासी ओमहरि शुक्ला (20) व आशीष तिवारी (19) सोमवार देर रात बाइक पर सवार होकर लखनऊ की ओर जा रहे थे। जब यह लोग सिधौली कोतवाली इलाके में हाईवे पर मनिकापुर गांव के निकट पहुंचे, तभी इनकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।
इस हादसे में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जानकारी होने पर लोगों ने दोनों घायलों को सीएचसी सिधौली पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने ओमहरि को मृत घोषित कर दिया। आशीष का इलाज किया जा रहा है। दोनों के परिवार वाले भी पहुंच गए थे। घटना को लेकर सिधौली कोतवाल आलोक मणि त्रिपाठी ने बताया कि बाइक डिवाइडर से टकरा गई थी, जिससे एक युवक की मौत हो गई। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से युवक की मौत
बिसवां (सीतापुर)। चीनी मिल से मंगलवार को साइकिल से घर जा रहे एक युवक की तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से मौत हो गई। पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। बिसवां कोतवाली इलाके के हुलासपुरवा गांव निवासी गोवर्धन (40) बिसवां चीनी मिल गया था। वहां से मंगलवार को वह साइकिल पर सवार वापस घर जा रहा था। जब वह बिसवां कोतवाली इलाके में तहसील गेट के निकट पहुंचा, तभी एक तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल में पीछे से ठोकर मार दी।
इस हादसे में साइकिल सवार गोवर्धन गंभीर रूप से जख्मी हो गया। हादसे के बाद लोगों ने ट्रक व चालक को पकड़ लिया। उसके बाद पुलिस को सूचना दी। साथ ही हादसे में जख्मी ग्रामीण को फौरन सीएचसी बिसवां ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि ट्रक व चालक को पकड़ लिया गया है। मामले में केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें