फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से 15 घर जलकर खाक

विज्ञापन
सकरन के मुन्नूपुरवा में आग बुझाते ग्रामीण। (संवाद) - फोटो : SITAPUR
विज्ञापन
सकरन (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में मंगलवार की दोपहर एक घर से लगी आग फैलकर गांव के 15 घरों तक जा पहुंची। अग्निकांड में करीब दो लाख की नकदी सहित 10 लाख की संपत्ति के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। ग्रामीणों की मदद से दमकल टीम ने आग पर काबू पा लिया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है, ग्रामीणों ने तहसील प्रशासन को अग्निकांड की सूचना दे दी है।
विज्ञापन

सकरन थाना क्षेत्र के मुन्नूपुरवा मजरा सैदापुर गांव निवासी श्रीकेशन के घर में मंगलवार की दोपहर करीब दो बजे अचानक आग लग गई। जब तक घर के लोग आग बुझाने की कोशिश करते, तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। देखते ही देखते आग ने गांव के करीब 15 से अधिक मकानों को अपनी आगोश में ले लिया।
आग की चपेट में आकर श्रीकेशन की 22 हजार की नकदी, वीरेंद्र की 50 हजार की नकदी, खेमकरन की सात हजार की नकदी, रामनरेश की एक हजार की नकदी, रामू की 70 हजार की नकदी, रमेश की 25 हजार की नकदी, नन्हू की दो हजार की नकदी, शिवपती की तीन हजार की नकदी के अलावा ज्ञानवती, विनोद, ओम प्रकाश, वेदराम, दीनबंधु आदि के घर जलकर राख हो गए। घरों में रखे कपड़े, बर्तन, जेवर, अनाज सहित करीब 10 लाख की संपत्ति जलकर नष्ट हो गई।
विज्ञापन

अग्निकांड की खबर पाकर भी मौके पर दमकल टीम काफी देर से पहुंची। देर से दमकल टीम के पहुंचने पर ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया। घटना को लेकर तहसील प्रशासन को सूचना दे दी गई है। हालांकि, समाचार लिखे जाने तक पीड़ितों को सरकारी मदद नहीं मिल पाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें