फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Sun, 21 Dec 2025 09:12 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
परसेंडी (सीतापुर)। तालगांव के मेंहदीपुरवा में रविवार को डीसीएम व बाइक आपस में टकरा गई। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। लहरपुर निवासी पुजारी (35), लहरपुर के लालपुर बाजार निवासी संजय व नरेंद्र एक बाइक से आ रहे थे।
विज्ञापन

सीतापुर-लहरपुर मार्ग पर मेंहदीपुरवा के पास उनकी बाइक और डीसीएम की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार तीनों लोगों को घायल हो गए। तीनों को सीएचसी परसेंडी लाया गया, जहां चिकित्सकों ने पुजारी को मृत घोषित कर दिया। नरेंद्र को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। थानाध्यक्ष आशीष तिवारी ने बताया कि डीसीएम को कब्जे में लेकर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें