फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: सीबीआई जांच की मांग पर किया प्रदर्शन

Wed, 30 Apr 2025 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। पत्रकार राघवेंद्र हत्याकांड मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग को लेकर पत्रकार संगठनों ने मंगलवार को लालबाग चौराहे पर प्रदर्शन किया। करीब तीन घंटे तक चले प्रदर्शन में राघवेंद्र की पत्नी को सरकारी नौकरी व आर्थिक सहायता देने की मांग भी की गई। मौके पर पहुंचे एसपी ने परिजनों की मांग को शासन तक पहुंचाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

पत्रकार, किसान व अन्य संगठनों ने मंगलवार को पत्रकार राघवेंद्र को न्याय दिलाने के लिए कई संगठनाें ने प्रदर्शन किया गया। वहां कोई उच्चाधिकारी मौके पर नहीं आया हालांकि पुलिस बल मौके पर मौजूद दिखा। दोपहर करीब तीन बजे कार्यकर्ताओं ने लालबाग चौराहे पर धरना देते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया। धरने में राघवेंद्र के पिता, पत्नी और दो मासूम बच्चे भी शामिल थे। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कहा कि पुलिस के खुलासे से परिजन व अन्य कोई संतुष्ट नहीं है। इसलिए घटना की सीबीआई जांच कराई जाए। उनकी पत्नी को सरकारी नौकरी देने के साथ ही आर्थिक सहायता भी मिले।
जानकारी मिलते ही मौके पर सीओ सिटी, एएसपी उत्तरी आलोक सिंह मौके पर पहुंचे लेकिन उनके समझाने पर कार्यकर्ता नहीं मानें। हाथ में तख्ती लिए हुए वह लगातार प्रदर्शन करते रहे। राघवेंद्र के मासूम बच्चे भी हाथ में तख्ती लिए हुए अपने पिता के लिए न्याय मांगते दिखे। एसपी अंकुर अग्रवाल मौके पर आए उन्होंने मांगाें को सुनकर उनका निस्तारण कराने का आश्वासन दिया। इसके साथ ही बुधवार को परिजनों व कार्यकर्ताओं को कार्यालय पर बुलाकर उनसे वार्ता किए जाने की बात कही। इस पर कार्यकर्ता मानें और धरने को समाप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें