फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, युवक की मौत; तिलक समारोह से लौट रहा था घर

Mon, 18 Nov 2024 04:29 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर

सार

सीतापुर में तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौत हो गई। यह तिलक समारोह से घर लौट रहा था। 
विज्ञापन
Accident Demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के सीतापुर में रविवार की देर रात एक बाइक सवार को तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। बाइक सवार की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बाइक सवार ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।

विज्ञापन


हादसा मिश्रिख कोतवाली क्षेत्र में कल्ली चौराहे पर हुआ। नैमिषारण्य थाना क्षेत्र के कोहता गांव निवासी देशराज (25) अपनी बाइक से अपनी बुआ के घर मछरेहटा तिलक समारोह में गया था। रविवार देर रात वापसी के समय मछरेहटा- कल्ली चौराहा मार्ग पर कल्ली चौराहे के पास तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में देशराज गंभीर रूप से घायल हो गया। 

पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मछरेहटा में भर्ती करवाया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने लखनऊ रेफर कर दिया। वहां उपचार के दौरान लखनऊ में देशराज ने दम तोड़ दिया। परिजनों के मुताबिक देशराज के दो छोटे बच्चे नितिन व आयुष हैं। पत्नी सावित्री देशराज की मौत के बाद से बेसुध है। परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें