फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार सिपाही की मौत

Mon, 18 Aug 2025 12:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। शहर कोतवाली में तैनात पीलीभीत के नौगमिया गांव निवासी सिपाही सुरजीत (29) की शुक्रवार रात सड़क हादसे में मौत हो गई। महोली के रिछाही चौकी क्षेत्र में हाईवे पर अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी थी। जिला अस्पताल में उन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

शहर कोतवाल अनूप शुक्ल के मुताबिक, सुरजीत करीब तीन साल से कोतवाली में तैनात थे। वह जेल चौकी में ड्यूटी दे रहे थे। पोस्टमार्टम से संबंधित कुछ कागजात पहुंचाने के लिए वह महोली गए हुए थे। वापस आते समय यह हादसा हुआ। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने उनका शव परिजनों को सौंप दिया।
पुलिस सीसीटीवी की फुटेज खंगालने में जुटी है। सुरजीत का विवाह तीन महीने पहले ही हुआ था। घटना के बाद उनकी मां और पत्नी बेसुध हो गईं। उनके शव को सम्मान के साथ घर रवाना किया गया। घर पर शव पहुंचे के बाद स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी शोक व्यक्त किया। घटना के बाद से पुलिस महकमे में शोक की लहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें