फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: डीसीएम की चपेट में आई बाइक, युवक की मौत

Thu, 14 May 2026 12:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिधौली। सूरजपुर गांव के पास बुधवार भोर बाइक सवार दो युवक डीसीएम की चपेट में आ गए। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। दूसरे की हालत गंभीर है। बिलरिया गांव निवासी सुनील कुमार (35) अपने साथी लखनऊ के जानकीपुरम निवासी विनय कुमार (38) के साथ बाइक से किसी काम से जा रहे थे।
विज्ञापन

भोर चार बजे के करीब उनकी बाइक तेज रफ्तार डीसीएम की चपेट में आ गई। हादसे के बाद डीसीएम चालक वाहन छोड़कर भाग गया। वहीं, गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों को सीएचसी सिधौली लाया गया।
वहां चिकित्सकों ने विनय को मृत घोषित कर दिया। सुनील के परिजन निजी अस्पताल में इलाज कराने के लिए उसे लेकर चले गए। कोतवाली प्रभारी विजयेंद्र सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। डीसीएम को कब्जे में लेकर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें